इंदौर/न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश का इंदौर शहर अब तेजी से चकाचौंध की ओर रफ्तार पकड़ चुका है। जिसकी एक बानगी हाल ही में इंदौर की नाइट लाइफ कहे जाने वाले सराफा में कुछ लड़कियों द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद सामने आई है। दरअसल, अचानक कुछ लड़कियां भीड़ में सिर्फ ब्रा धारण कर रील बनवाते नजर आईं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस शर्मनाक हरकत को देखते ही कुछ लोग अपनी आंखें भी बंद करते वायरल वीडियो में देखे जा सकते हैं। हालाकि पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है, जहां सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में लड़की के खिलाफ FIR की गई है। इस मामले को लेकर लगातार विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है, जहां लड़की के माफी मांगने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ है।
मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर से महिला का एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसमें महिला शॉर्ट ड्रेस पहनकर शहर में घूमती नजर आई थी।वहीं वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया इस वीडियो पर दी, शहर के 56 दुकान समेत अलग-अलग जगह पर महिला शॉर्ट ड्रेस पहने घूमती दिखाई दी थी, इतना ही नहीं महिला ने खुद अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसके बाद जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने इसका विरोध किया और सख्त प्रतिक्रिया भी दी। इस शर्मनाक हरकत से इंदौर की काफी किरकिरी हुई है।




















Discussion about this post