नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। जम्मू-कश्मीर में चुनावी रंग पूरी तरह चढ़ चुका है। यहां तीसरे चरण के चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) को जम्मू पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि अब नया भारत है। अब आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की…तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्मजयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज 28 सितंबर है, साल 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है ,ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की…तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा।आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी. पहली बार घाटी के लोगों की इच्छा की सरकार बन रही. पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी. जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। क्या आप ऐसी कांग्रेस कपो माफ़ कर सकते हैं? देश के लिए मर-मिटने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग तीन परिवारों (कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी) से त्रस्त हैं। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को बर्बाद कर दिया। जम्मू कश्मीर के साथ दशकों तक भेदभाव हुआ। पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग बेहतर भविष्य चाहते हैं। जम्मू की यही पुकार, अबकी बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि पहले दो चरणों में बीजेपी के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।




















Discussion about this post