नई दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में अनुराग जैन को नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वे अगस्त 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे।अनुराग जैन, 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं। मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा का सर्विस एक्सटेंशन 30 सितंबर को खत्म हो रहा है।अनुराग जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भी पसंद हैं। उनकी नियुक्ति की चर्चा लगभग नौ महीने पहले उस समय हुई थी, जब उन्होंने दिल्ली स्थित एमपी भवन में सीएम से मुलाकात की थी। इस दौरान जैन की संभावित नियुक्ति को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वे जल्द ही मध्यप्रदेश लौट सकते हैं।अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। इससे पहले भी, पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन के दौरान जैन के नाम की चर्चा उठी थी, लेकिन केंद्र ने उन्हें नहीं छोड़ा था।मध्य प्रदेश की प्रशासनिक कुर्सी पर अनुराग जैन का नाम जुड़ना, उनके लंबे और सफल करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। जैन, जो पहले से ही केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, को अब राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।अनुराग जैन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने से पहले, जैन 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे, जहां उन्हें कमलनाथ सरकार के वित्त विभाग का जिम्मा सौंपा गया था।
MP के युवाओं बड़ी सौगात! एक साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी
राज्य के मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फ़ैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी और बताया कि युवाओं...




















Discussion about this post