डिजिटल डेस्क न्यूज़/लाइफस्टाइल।
आजकल बदलती लाइफस्टाइल के चलते हार्ट अटैक की बीमारी से लोग अधिकतर ग्रसित हो रहे हैं। हार्ट अटैक में कुछ ध्यान और सावधानी रखने योग्य बातें जो आज हम यहां साझा कर रहे हैं। ज्ञात हो कि हार्ट अटैक के वक्त हमारा शरीर कुछ खास संकेत देता है, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इनमें शामिल हैं:
छाती में तेज दर्द: अक्सर यह दर्द बीच छाती में होता है और बाएं हाथ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है।
सांस लेने में तकलीफ: ऐसा महसूस हो सकता है जैसे सांस अटक रही है या पूरी हवा नहीं मिल पा रही है।
पसीना आना: अचानक बहुत ज्यादा पसीना आना, खासकर जब गर्मी न हो।
घबराहट और थकान: बिना किसी काम के अचानक बहुत ज्यादा घबराहट होना और जरूरत से ज्यादा थकान महसूस करना।
अफसोस की बात यह है कि हमारे देश में कई बार लोग इन लक्षणों को गैस या सामान्य कमजोरी मानकर टाल देते हैं। इस देरी से स्थिति और गंभीर हो जाती है और जान का जोखिम बढ़ जाता है।
तुरंत एम्बुलेंस बुलाएं: अगर आपको या आपके आस-पास किसी को भी दिल के दौरे के लक्षण दिखें, तो बिना देर किए एम्बुलेंस को फोन करें।
फर्स्ट एड की नॉलेज: कुछ बेसिक फर्स्ट एड के बारे में जानकारी होना जरूरी है, जैसे कि मरीज को आरामदायक स्थिति में लिटाना।
नजदीकी अस्पताल: पहले से पता होना चाहिए कि आपके घर या काम की जगह के पास कौन-सा अस्पताल है जहां दिल के दौरे का इलाज उपलब्ध है।
सीपीआर की ट्रेनिंग: सीपीआर एक लाइफ सेविंग तकनीक है जो दिल का दौरा पड़ने पर मरीज की सांस और धड़कन को चालू रखने में मदद कर सकती है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए।




















Discussion about this post