– भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी
– BCCI ने भारतीय टीम के शेड्यूल में किया बदलाव
डिजिटल डेस्क न्यूज़। अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी है। जानकारी मिली है कि इस बीच BCCI ने टीम इंडिया के कुछ घरेलु मैचों के शेड्यूल में बदलाव किया है। अक्टूबर में वेस्टइंडीज और इसके बाद साउथ अफ्रीका भारत आएगी, इन सीरीज में खेले जाने वाले 2 मैचों का वेन्यू बीसीसीआई ने बदल दिया है। सोमवार को बोर्ड ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी। इसके आलावा भी कुछ मैचों का वेन्यू बदला है।
भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलु मैदान पर टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। बता दें कि 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होगी। पहला टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने वेन्यू बदला है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 से 14 अक्टूबर के बीच दूसरा टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तय था, लेकिन बीसीसीआई ने इसके वेन्यू को बदल दिया है। अब ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
14 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा, पहले ये मैच दिल्ली में आयोजित होना था। अब इस मैच का वेन्यू बीसीसीआई ने बदलकर कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम कर दिया है। भारत दौरे पर साउथ अफ्रीका टीम 2 टेस्ट के बाद 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।




















Discussion about this post