– पत्नी सोनम ने पति राजा रघुवंशी को हत्या करने में हायर किए थे “किलर”
– वारदात को अंजाम देने के बाद सोनम का कबूलनामा, किया थाने में सरेंडर
– अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सोनम ने ऐसा क्यों किया?
– शादी के चंद दिनों में ही सोनम ने पति की मौत की साजिश क्यों रची..?
TMMIRROR. डिजिटल डेस्क न्यूज़। मेरठ की मुस्कान- साहिल मिस्ट्री में सौरभ हत्याकांड के बाद अब मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी “हनीमून कपल” के जघन्य अपराध राजा रघुवंशी के हत्याकांड ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वारदात में भी पत्नी ही बेवफा निकली और अपने पति की हत्यारिन के रूप में सामने आई।
बता दें, राजा रघुवंशी और सोनम (Sonam Raghuwanshi) की हनीमून मिस्ट्री का राज खुल चुका है। सोनम ने ही राजा की हत्या की, जिसमें कुछ अन्य लोगों ने भी सोनम की मदद की। हालांकि सोनम का कबूलनामा सुनने के बाद कई लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर सोनम ने ऐसा क्यों किया? शादी के चंद दिनों में ही सोनम ने पति की मौत की साजिश क्यों रच डाली? पुलिस अब इन सवालों को भी पूछताछ में शामिल कर जानकारी हासिल कर रही है।
सोनम का भी प्रेम प्रसंग का कनेक्शन जुड़ रहा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा से शादी के पहले सोनम रघुवंशी का पांच साल छोटे कर्मचारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनम के प्रेमी ने ही राजा की मौत की साजिश रची थी।
डीजीपी ने बताया, सोनम ने किया आत्मसमर्पण
डीजीपी आई नोंग्रांग ने कहा, “एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य लोगों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा।” उन्होंने आगे कहा, “सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हनीमून कपल का जानिए पूरा मामला
इंदौर का ये कपल 11 मई 2025 को शादी के बाद हनीमून मनाने शिलांग गया था। 20 मई को वे मेघालय पहुंचे और 23 मई को परिवार से उनकी आखिरी बार बात हुई। इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए।
कपल की किराए की स्कूटी सोहरारिम इलाके में लावारिस हालत में मिली। फिर 2 जून को वेई सॉडोंग झरने के पास एक खाई में राजा रघुवंशी की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। पत्नी सोनम का कोई पता नहीं चल रहा था, जिससे परिवार को अपहरण या तस्करी की आशंका होने लगी थी।
टूर गाइड से मिली थी कुछ जानकारी
इंदौर के हनीमून कपल राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के साथ, उस दिन तीन अन्य लोग भी मौजूद थे, जब वे मेघालय के सोहरा इलाके से लापता हुए। इस संबंध में एक अधिकारी ने पुष्टि की कि गाइड ने यह जानकारी पुलिस को दी थी।
मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने भी किया ट्वीट
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने ट्वीट कर कहा है कि इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर की गिरफ्तारी के लिए अभियान अभी भी जारी है।




















Discussion about this post