न्यूज़ डेस्क। जबलपुर बार एसाेसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित हुए अधिवक्ता मनीष मिश्रा इन्होंने 955 मत हासिल किए। इस मौके पर अपनी शानदार जीत के बाद श्री मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी की वे हमेशा अधिवक्ता हित के लिए संघर्षरत रहेंगे। इस जीत के साथ जबलपुर जिला अदालत के अधिवक्ताओं को मनीष मिश्रा के रूप में नए जिला अध्यक्ष मिल गए हैं। अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की। मनीष मिश्रा ने मतगणना के पहले ही राउंड से बढ़त बनाना शुरु कर दी थी, जिसके बाद प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए 955 मत हासिल की शानदार जीत दर्ज कराई
उल्लेखनीय है कि जिला अधिवक्ता संघ 2024-26 की नई कार्यकारिणी के लिये 18 मार्च को मतदान हुआ था। जिसमें अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें आरके सिंह सैनी, मनीष मिश्रा, नरेन्द्र जैन व राजेश उपाध्याय के बीच मुकाबला था। आज मंगलवार को सर्व प्रथम अध्यक्ष पद के मतों की गिनती दोपहर बाद प्रारंभ हुई। करीब दो बजे मतों के मिलान के बाद पहले राउंड की गिनती से ही मनीष मिश्रा ने बढ़त बनानी शुरु कर दी है। पहले राउंड में मनीष मिश्रा ने 52 मत हासिल कर अपने प्रतिद्धंदियों को सोच में डाल दिया था। इसके बाद चौबीसे राउंड तक मनीष ने बढ़त बनाते 955 मत हासिल की अपनी जीत दर्ज करायी। 20 वें राउंड के बाद से ही मनीष मिश्रा के समर्थकों ने मिठाई बांटना शुरू कर दी थी, और ढोल ढमाकों के साथ बधाई का दौर शुरु हो गया था। 24वें राउंड की मतगणना के बाद लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर अपने नये अध्यक्ष का स्वागत किया।मंगलवार को मतगणना दोपहर बाद प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम मतपेटियों को सर्वसहमति लेकर खोला गया और मतों का मिलान किया गया। इसके बाद उनकी गिनती प्रारंभ हुई। 24 वें राउंड की गिनती में पहले ही राउंड से मनीष मिश्रा ने बढ़त बनानी शुरु कर दी और अंतिम राउंड तक वह सबसे आगे ही रहे। वहीं अध्यक्ष पद के लिये कुल करीब 2460 मत प्राप्त हुए थे। जिनमें से चार से पांच मत निरस्त कर दिये गये। इसके बाद के मतों में मनीष मिश्रा को 955 मत तो उनके निकटत्तम प्रतिद्धंदी आरके सिंह सैनी को 732 मत प्राप्त हुए। वहीं 606 मतों के साथ नरेन्द्र जैन तीसरे स्थान पर रहे। जबकि राजेश उपाध्याय को कुल 163 मत ही प्राप्त हो सके।




















Discussion about this post