• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
जबलपुर में बेटी ही बन गई…अपने प्यार की खातिर बाप और भाई की जान की दुश्मन

जबलपुर में बेटी ही बन गई…अपने प्यार की खातिर बाप और भाई की जान की दुश्मन

March 20, 2024
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

August 18, 2026
भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

July 9, 2026
पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

June 14, 2026 - Updated on June 15, 2026
पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

June 13, 2026 - Updated on June 15, 2026
राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

June 8, 2026
म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

June 7, 2026 - Updated on June 8, 2026
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

June 6, 2026 - Updated on June 8, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

June 3, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

June 3, 2026
दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

June 3, 2026
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ की मंजूरी

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ की मंजूरी

June 2, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 18, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

जबलपुर में बेटी ही बन गई…अपने प्यार की खातिर बाप और भाई की जान की दुश्मन

बड़ा खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

tmmirror_site by tmmirror_site
March 20, 2024
in Featured, State
Reading Time: 1 min read
A A
0
जबलपुर में बेटी ही बन गई…अपने प्यार की खातिर बाप और भाई की जान की दुश्मन
FacebookTwitter

बड़ा खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

जबलपुर/ न्यूज़ डेस्क। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीते 14 मार्च की दरमियानी रात सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इस दोहरे हत्याकांड में कातिल कोई और नहीं बल्कि एक बदनसीब बाप की बेटी ही निकली। जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार दरअसल,बाप बेटे के इस हत्याकांड में यह बात सामने आई है कि मृतक राजकुमार को इस बात का डर था कि उसकी लड़की कभी भी भाग सकती है। लिहाजा मृतक राजकुमार घर के दोनों दरवाजों पर ताला लगाकर चाबी को तकिए के नीचे रखता था ताकि उसके रात में सोने के दौरान लड़की भाग ना सके और यही वजह थी कि आरोपी ने हत्या की साजिश रची और आरोपी ने गैस कटर से घर के पीछे लगा नेट और लोहे का दरवाजा काटकर अंदर घुसा और फिर राजकुमार और उसके बेटे की हत्या की फिर मृतक के सिराने में रखी मेन डोर की चाबी लेकर ताला खोला और उसी ताले को बाहर से लगाकर दोनों फरार हो गए।

पिता से ज्यादा खतरनाक थी बेटी की प्लानिंग

एक तरफ मृतक अपनी फरार बेटी की जिंदगी को संवारने की प्लानिंग कर रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ प्रेमी युगल साथ घर बसाने की प्लानिंग कर रहा था। लेकिन जब फरार लड़की और आरोपी अपने प्लान में नाकाम होते नजर आए तो दोनों ने मिलकर मृतक राजकुमार को जिंदगी के रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इतना ही नहीं इसके पहले भी फरार बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने की कई नाकाम कोशिश की, लेकिन बाप का पहरा इतना सख्त था कि बेटी चाह कर भी अपने प्लान में सफल नहीं हो पाई। यहां तक कि जब बेटी के दसवीं के पेपर चल रहे थे तब भी मृतक राजकुमार साए की तरह उसके साथ जाता था और लड़की को अपने साथ ही घर लाता था। यही नहीं मृतक जब ऑफिस जाता तो घर में बाहर से ताला लगा कर जाता। मृतक रविवार को छुट्टी वाले दिन 17 मार्च को बेटी को हमेशा के लिए पिपरिया में अपने छोटे भाई बाबूलाल विश्वकर्मा के यहां छोड़ने वाला था। यही वजह थी की अपने पिता के प्लान को सफल होने से एक दिन पहले फरार लड़की ने अपने आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार हमेशा हमेशा के लिए अपनी जिंदगी का कांटा निकाल दिया।

हत्या वाले दिन पूरी रात नहीं सोया आरोपी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मालूम हुआ है कि आरोपी घटना वाले दिन पूरी रात नहीं सोया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी रात को तकरीबन 2 बजे घर से निकलता है उसके बाद सीधा 2.2 मिनट पर कॉलोनी के गेट पर बने चौकी पर पहुंचता है. जहां पर वह दरवाजा खोल कर देखता है कि चौकीदार सो रहा है कि नहीं… जब उसे इस बार की तसल्ली हो जाती है कि चौकीदार सो रहा है, तभी वो अपने प्लान को अंजाम देने में जुट जाता है। इसके बाद आरोपी गैराज में पहले से रखे गैस कटर और हथियार को एक एक कर मृतक के घर तक पहुंचाता है और सुबह होने के पहले पहले आरोपी पीछे के रास्ते से ऊपर चढ़ता है फिर गैस कटर से पीछे लगा नेट और लोहे का दरवाजा काटता है। जिसके बाद अंदर घुसकर पहले लड़की के पिता की हत्या करता है, उसके बाद लड़की के 8 साल के भाई को भी मार डालता है। मृतक राजकुमार के पास रखी मेन डोर की चाबी लेकर लड़की के साथ फरार हो जाता है।

आरोपी ने वारदात को अंजाम देने पहले गैस कटर चलाना सीखा

यहां हैरत की बात यह है कि जिस प्रोफेशनल तरीके से आरोपी ने मृतक के घर के दो-दो दरवाजे काटकर घर के अंदर घुसा था। उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के पहले बाकायदा गैस कटर चलाना भी सीखा था और उसके बाद उसने गैस कटर लाकर गैराज में छुपा कर रख दी थी। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया।बता दें कि इस दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी और उसकी प्रेमिका के पुणे में ट्रैप होते ही उसके पिता आर पी सिंह रेलवे अस्पताल में भर्ती हो गए, आरोपी के पिता 18 मार्च को सुबह 9:20 पर रेलवे अस्पताल में यह कहकर भर्ती हुए कि उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है इसके बाद से अब तक अस्पताल में ही भर्ती है।
मृतक राजकुमार ने जब 5 महीने पहले सितंबर 2023 को आरोपी लड़के के खिलाफ अपनी लड़की को भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की थी, उस वक्त भी लड़की ने अपने प्रेमी का साथ दिया था। अक्टूबर 2023 को लड़की अपने प्रेमी को बचाने के लिए आपने पिता के खिलाफ ही बयान दिए थे, लड़की ने कोर्ट में गवाही दी थी कि वह आरोपी मुकुल के साथ जबरदस्ती नहीं बल्कि अपनी सहमति से घर से भागी थी। यही नहीं उसका यह भी कहना है कि उसने आरोपी के साथ अपनी सहमति और रजामंदी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, लड़की के इसी बयान के आधार पर हाईकोर्ट ने 50 हज़ार के निजी मुचलके पर इस बाप बेटे के हत्यारे को उस वक्त जमानत दे दी थी।
आरोपी मुकुल सिंह के घर में पिता, माता एक भाई और एक बहन है पिता रेलवे में सेफ्टी ऑफिसर है, जबकि मां हाउसवाइफ है। वहीं आरोपी की बहन बीडीएस डॉक्टर है जबकि बड़ा भाई ग्रेजुएट पूरी कर जब की तलाश कर रहा था। आरोपी मुकूल 12वीं तक पढ़ाई की थी, जिसे परिवार ने बीच में पढ़ाई के लिए बाहर विशाखापट्टनम भेजा था, लेकिन उसका मन वहां भी नहीं लगा और वो पढाई बीच में ही छोड़कर जबलपुर लौट आया।

Previous Post

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे MNS प्रमुख राज ठाकरे, एनडीए में एंट्री की चर्चा तेज हुई!

Next Post

जबलपुर बार एसाेसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित हुए अधिवक्ता मनीष मिश्रा

Related Posts

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

by Rakesh Mishra
August 18, 2026
0

डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...

भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

by Rakesh Mishra
July 9, 2026
0

जयपुर :भांकरोटा स्थित ओके प्लस अनंता सोसायटी के निवासियों ने स्कूल प्रबंधन की ओर से रास्ता बंद करने और बच्चों...

पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

by tmmirror_site
June 14, 2026 - Updated on June 15, 2026
0

"सृजन महासम्मेलन" में आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज की महत्वपूर्ण सहभागिता स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श से लाभान्वित हुए 300 से अधिक किशोर...

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

by tmmirror_site
June 13, 2026 - Updated on June 15, 2026
0

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों को दिया फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण मॉक ड्रिल में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आग बुझाने...

Next Post
जबलपुर बार एसाेसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित हुए अधिवक्ता मनीष मिश्रा

जबलपुर बार एसाेसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित हुए अधिवक्ता मनीष मिश्रा

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta