भोपाल। वेब समाचार पत्रों की दुनिया अर्थात मुद्रित समाचार पत्रों के डिजिटल एडिशन, न्यूज़ पोर्टल और न्यूज़ पेपर ऐप की दृष्टि से यूजर्स उसी मीडिया का अधिक उपयोग करते हैं जिसके वेब कंटेंट अधिक स्ट्रांग और अपडेट होते हैं । बदलते समय में लोग पढ़ने के बाद देखने और अब सुनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं यानि पॉडकास्ट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इस आशय का निष्कर्ष पत्रकार बृजेश शर्मा ने अपने शोध प्रबंध “हिंदी के वेब समाचार पत्रों का अंतर्वस्तु विश्लेषण अध्ययन ” शीर्षक से पत्रकारिता एवं जनसंचार में शोध उपाधि के लिए अपने शोध में किया है।श्री शर्मा ने अपने शोध में मप्र के शीर्षस्थ दैनिक समाचार पत्र समूह की वेब प्रस्तुतियों की 45-45 दिवसीय पड़ताल के आधार पर इस निष्कर्ष को प्राप्त किया है। अध्ययन में वेब कंटेंट की समाचारिक, वैचारिक व विज्ञापन संबंधी कंटेंट का अध्ययन किया है।शोध में प्रस्तुत किए गए निष्कर्ष में 12 विशेषज्ञों के अभिमतों को भी शामिल किया गया है। वेब समाचार पत्रों के विशेषज्ञ और ख्यातिलब्ध पत्रकार जयदीप कार्णिक, प्रकाश हिंदुस्तानी कहते हैं कि वेब मीडिया डायनेमिक वर्जन है, इसी में बड़े-बड़े प्रिंट मीडिया समूह अपना भविष्य तलाश रहे हैं। बृजेश शर्मा का यह कार्य मध्य प्रदेश की पत्रकारिता में डिजिटल कंटेंट की विश्लेषणात्मक और समीक्षात्मक पड़ताल का महत्वपूर्ण पड़ाव है। श्री शर्मा ने अपना शोध कार्य यूजीसी से ए ग्रेड प्राप्त महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के लोक शिक्षा एवं जनसंचार विभाग से पूर्ण किया है। प्रोफेसर डा. वीरेंद्र कुमार व्यास के निर्देशन में हुए शोध कार्य में वेब समाचार पत्रों की पृष्ठभूमि, विशेषता, संरचना और कार्य विधि सहित अनेक आयामों पर दुर्लभ सामग्री को संकलित कर क्रमबद्ध तथा प्रामाणिक स्वरूप में प्रस्तुत किया है।श्री शर्मा के शोध कार्य को पत्रकारिता के वरिष्ठ और अनुभवी जनों के साथ-साथ महात्मा गांधी चित्रकूट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा जी का अनुसमर्थन मिला है।
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...



















Discussion about this post