राहुल गांधी ने कहा- मेरे खिलाफ 45 FIR दर्ज हो चुकी हैं। हर FIR मेरे लिए मेडल है।
——————————————————
डिजिटल डेस्क न्यूज़। आकाशवाणी भवन में मंगलवार को धरने पर बैठने को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के सांसदों पर FIR हुई है। इस पर राहुल गांधी ने कहा- मेरे खिलाफ 45 FIR दर्ज हो चुकी हैं। हर FIR मेरे लिए मेडल है। मैं चाहता हूं कि मेरे ऊपर 100 केस हों।
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा- कल विपक्ष के सांसद इलेक्शन कमिश्नर से मिलना चाहते थे। खासकर तीनों चुनाव आयुक्तों से। उन्होंने हमसे मिलने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम वहां विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते। आज हम तय विरोध स्थल जंतर-मंतर पर जाकर बैठेंगे और देश को बताएंगे कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार इस देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं।
‘ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा’
राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने हमारे लोकतंत्र को तबाह किया है। जैसे कि मैंने कल कहा था कि जिन लोगों ने ऐसा किया, वे गद्दार हैं। हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।




















Discussion about this post