• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
MP Cabinet Decisions: प्रदेश के विकास, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और पेंशन योजनाओं को लेकर कई बड़े फैसले, विभिन्न योजनाओं को मंजूरी

MP Cabinet Decisions: प्रदेश के विकास, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और पेंशन योजनाओं को लेकर कई बड़े फैसले, विभिन्न योजनाओं को मंजूरी

May 20, 2026
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

August 18, 2026
भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

July 9, 2026
पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

June 14, 2026 - Updated on June 15, 2026
पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

June 13, 2026 - Updated on June 15, 2026
राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन,सीएम डॉ. मोहन यादव का जीत के लिए दिखा आत्मविश्वास

June 8, 2026
म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

June 7, 2026 - Updated on June 8, 2026
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन भरा

June 6, 2026 - Updated on June 8, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले का हिस्सा बनी नई XEV 9e इलेक्ट्रिक कार, अब EV से चलेंगे सीएम

June 3, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल गईं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह,जेल में पहली रात

June 3, 2026
दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग, धुएं और आग की चपेट में आने से 21 की जलकर मौत

June 3, 2026
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ की मंजूरी

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ की मंजूरी

June 2, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 18, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home State

MP Cabinet Decisions: प्रदेश के विकास, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और पेंशन योजनाओं को लेकर कई बड़े फैसले, विभिन्न योजनाओं को मंजूरी

tmmirror_site by tmmirror_site
May 20, 2026
in State
Reading Time: 1 min read
A A
0
MP Cabinet Decisions: प्रदेश के विकास, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और पेंशन योजनाओं को लेकर कई बड़े फैसले, विभिन्न योजनाओं को मंजूरी
FacebookTwitter

-नई स्थानांतरण नीति 2026 को भी स्वीकृति मिल गई, जिसके तहत 1 जून से 15 जून तक तबादले किए जा सकेंगे।
-कैबिनेट द्वारा राज्य के विभिन्न वर्गों के हित में कई बड़े निर्णय लिए गए।
-महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित शौर्य दल और चाइल्ड हेल्पलाइन योजनाओं के लिए 156 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
-पेंशन योजना के लिए 15,184.42 करोड़ रूपये स्वीकृत
__________________________________________________________

डिजिटल डेस्क न्यूज/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और पेंशन योजनाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। मंत्रि-परिषद ने कुल 30,055 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी। इसके साथ ही नई स्थानांतरण नीति 2026 को भी स्वीकृति मिल गई, जिसके तहत 1 जून से 15 जून तक तबादले किए जा सकेंगे।
कैबिनेट द्वारा राज्य के विभिन्न वर्गों के हित में कई बड़े निर्णय लिए गए। इसमें वृद्धजनों, कल्याणी महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन योजना के लिए 15,184.42 करोड़ रुपये के साथ ही विभिन्न आपदाओं में किसानों को संबल देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के निरंतर क्रियान्वयन के लिए 11,608.47 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

श्रमिक कल्याण की योजनाओं के लिए 1,779.07 करोड़ रुपये, सिवनी और देवास की समूह जल प्रदाय योजनाओं के लिए 593 करोड़ 24 लाख रुपये, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संचालन के लिए 373 करोड़ 38 लाख रुपये, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए 360 करोड़ रुपये तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित शौर्य दल और चाइल्ड हेल्पलाइन योजनाओं के लिए 156 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

मंत्रि-परिषद ने किसानों को फसल हानि या क्षति होने पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आगामी 5 वर्षों (वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31) तक निरंतर क्रियान्वयन के लिए 11 हजार 608.47 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

स्वीकृति अनुसार पात्र कृषकों को प्रति कृषक प्रत्येक मौसम में न्यूनतम दावा राशि 1,000 रूपये का भुगतान करने के लिए दावा राशि और राशि 1000 के अंतर की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत वृद्धजनों, कल्याणी महिलाओं और दिव्यांगजन की पेंशन योजना के लिए 15 हजार 184.42 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है।

स्वीकृति अनुसार राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) योजना अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 1 अप्रैल 2026 से आगामी 5 वर्षों तक निरंतर संचालन के लिए 2,123 करोड़ 42 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई। योजना अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली 40 वर्ष से अधिक आयु की कल्याणी महिलाओं को पात्रतानुसार प्रतिमाह 600 रूपये पेंशन राशि का भुगतान किया जाता है।

महिला एवं बाल विकास अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरंतर संचालन के लिए कुल 156 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृति अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 113 करोड़ 50 लाख रूपये, केयर एण्ड सपोर्ट टू विक्टिम अंडर पॉक्सो योजना के लिए 27 करोड़ 50 लाख रूपये और शौर्य दल योजना के लिए 15 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम का क्रियान्वयन कार्यक्रम को 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक निरंतर संचालन के लिए 360 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत लोक सेवा केंद्रों की स्थापना एवं संचालन, सीएम हेल्प लाइन सेंटर का संचालन, सीएम डैशबोर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं।

स्वीकृति अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं संगठन अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा योजना को आगामी 5 वर्षों (वित्तीय वर्ष 2026-2027 से वित्तीय वर्ष 2030-2031) तक निरंतर संचालन के लिये राशि 1,583 करोड़ 91 लाख रूपये तथा विभागीय परिसम्पत्तियों का संधारण योजना अंतर्गत परिसम्पत्तियों के संधारण के लिये राशि 50 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।

Tags: MP Cabinet Decisions CM DOCTER MOHAN YADAV
Previous Post

तेंदूपत्ता तोड़ रहे युवक पर बाघ ने किया जानलेवा हमला

Next Post

MP में “शिक्षा घर योजना” के प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, सीएम ने “एआई”को भी जोड़ने के लिए निर्देश

Related Posts

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

by Ajay Gupta
August 18, 2026
0

डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...

भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

भांकरोटा में स्कूल-सोसायटी विवाद गहराया, निवासियों ने रखा अपना पक्ष

by Ajay Gupta
July 9, 2026
0

जयपुर :भांकरोटा स्थित ओके प्लस अनंता सोसायटी के निवासियों ने स्कूल प्रबंधन की ओर से रास्ता बंद करने और बच्चों...

पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला

by tmmirror_site
June 14, 2026 - Updated on June 15, 2026
0

"सृजन महासम्मेलन" में आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज की महत्वपूर्ण सहभागिता स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श से लाभान्वित हुए 300 से अधिक किशोर...

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

by tmmirror_site
June 13, 2026 - Updated on June 15, 2026
0

पुलिस मुख्यालय में सुरक्षाकर्मियों को दिया फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण मॉक ड्रिल में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आग बुझाने...

Next Post
MP में “शिक्षा घर योजना” के प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, सीएम ने “एआई”को भी जोड़ने के लिए निर्देश

MP में "शिक्षा घर योजना" के प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, सीएम ने "एआई"को भी जोड़ने के लिए निर्देश

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta