जिले के वन विकास निगम लामता प्रोजेक्ट के चमरवाही बीट की घटना
डिजिटल डेस्क न्यूज/बालाघाट। बालाघाट जिले के वन विकास निगम लामता प्रोजेक्ट के चमरवाही बीट में बाघ ने तेंदूपत्ता संग्रहण कर रहे एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। बाघ झाड़ियों में छिपा था और उसने अचानक ग्रामीण की गर्दन दबोच ली।
इस दौरान साथ मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ उसे करीब एक किलोमीटर दूर नाले के पास घसीट ले गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने लालबर्रा मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।




















Discussion about this post