मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर प्रवास के दौरान माँ श्री बड़ी खेरमाई मंदिर में पुजारियों के द्वारा मंत्रोचार के साथ दर्शन पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. मोहन यादव ने मातारानी से प्रदेशवासियों के सुखी जीवन एवं खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में हो रहे सौंदर्यकरण एवं विकास कार्य की सराहना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल , शशिकांत मिश्रा , अनिल पाल , आशीष त्रिवेदी , महेंद्र जांगड़े , जयकांत उपाध्याय , मनोज दुबे ने मुख्यमंत्री श्री यादव को मां श्री बड़ी खेरमाई माता का चित्र एवं चुनरी भेंट कर सम्मान किया। साथ मे केबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ,महापौर जगतबहादुर सिँह अन्नू सहित जनप्रतिनिधिगण , पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।




















Discussion about this post