मिरर डेस्क/भोपाल। पुलिस विभाग में वर्षों सेवाएं देकर 31 जनवरी को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की विभिन्न शाखाओं से 6 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इन कर्मचारियों को नवीन पुलिस मुख्यालय भवन, कॉन्फ्रेंस हॉल में समारोह आयोजित कर एडीजी आलोक रंजन व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
समारोह में एडीजी राजेश गुप्ता, अनिल कुमार, चंचल शेखर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन शामिल रहे। एआईजी डॉ.अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।
यह हुए सेवानिवृत्त
पीएचक्यू से कार्यवाहक डीएसपी एससीआरबी पीडी मांझी, कार्यवाहक डीएसपी अजाक शाखा एचएल शर्मा, कार्यवाहक डीएसपी अजाक शाखा अनिल गार्गव, कार्यवाहक इंस्पेक्टर अ.अ.वि. उदयवीर सिंह भदौरिया, आंकिक/सूबेदार (एम) रिकार्ड शाखा अनवर खान तथा कार्यवाहक एएसआई टी केन्टीन विजय नारायण सेवानिवृत्त हुए। पुलिस मुख्यालय परिवार ने इन सभी को भावभीनी विदाई दी।


















Discussion about this post