– स्टार्ट-अप को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिए वित्तीय सहायता को स्वीकृति
– रीवा में सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के लिए 164 करोड़ 49 लाख रुपए स्वीकृत
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के निर्णय
हेमंत नामदेव/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। डॉ. यादव कैबिनेट ने निर्णय लिया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कृषि और उद्योग संबंधी सुझावों के क्रियान्वयन पर विचार करने विशेष टास्क फोर्स गठित होगा। कैबिनेट द्वारा मध्य प्रदेश स्टार्ट-अप नीति एवं कार्यान्वयन योजना 2022 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। संसोधन के अनुसार प्रदेश के स्टार्ट-अप को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।जबकि घरेलू आयोजनों में सहभागिता करने पर प्रति आयोजन पर किए गए व्यय का 75त्न अधिकतम 50 हजार रुपए तक की प्रतिपूर्ति और देश से बाहर के आयोजनों में सहभागिता करने पर प्रति आयोजन व्यय का 75त्न अधिकतम एक लाख 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। एक स्टार्ट-अप को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम एक और पूरे जीवनकाल में अधिकतम 2 बार सहायता दी जाएगी।
रीवा में सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल बनाने दी राशि
कैबिनेट बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय रीवा के अंतर्गत सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के विस्तार के लिए 164 करोड़ 49 लाख रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इसके विस्तार के लिए अतिरिक्त 25 करोड़ 31 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह राशि नए आईसीयू बेड्स, कैथ लैब, प्रायवेट वार्ड निर्माण एवं फर्नीचर क्रय आदि कार्यों में व्यय होगी। बता दें कि पूर्व में रीवा सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए 139 करोड़ 18 लाख की स्वीकृति जारी की गई थी।
केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन जल्द
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में वंदे मातरम के गान के साथ कैबिनेट की बैठक आरंभ हुई। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए धन्यवाद दिया। इस परियोजना से मध्य प्रदेश के मालवा और चंबल क्षेत्र के 12 जिले और पूर्वी राजस्थान के 13 जिले लाभान्वित होंगे। यह परियोजना 75 हजार करोड़ की है, जिसमें राज्यांश मात्र 10त्न है और केन्द्र द्वारा 90त्न राशि उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन फरवरी 2024 में होगा।
क्रियान्वयन और समन्वय
डॉ. यादव कैबिनेट ने प्रदेश को 10 हजार 405 करोड़ की सडक़ परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार माना। कैबिनेट सदस्यों ने मेजें थपथपाकर अभिवादन किया। डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गडकरी द्वारा कृषि और उद्योग के संबंध में दिए गए सुझावों का क्रियान्वयन करने और आवश्यक समन्वय के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित होगा।


















Discussion about this post