• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 13, 2026 - Updated on September 14, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

October 3, 2026
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

October 3, 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

October 1, 2026
MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

September 30, 2026
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

September 30, 2026
देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

September 29, 2026
मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

September 29, 2026
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

September 29, 2026
महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 29, 2026
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

September 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Web story

सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Rakesh Mishra by Rakesh Mishra
September 13, 2026 - Updated on September 14, 2026
in Web story
Reading Time: 1 min read
A A
0
सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
FacebookTwitter

कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय है। सिंधी समाज का पिछला 80 वर्ष का समय कठिनाईयों और संघर्ष से भरा रहा। समाज ने विभाजन की विभिषिका झेली, जन्मभूमि-घर और कारोबार छोड़ा पर समाज बंधुओं का हौसला, धर्म और संस्कार कभी नहीं छूटे। चुनौतियों को अवसर में बदलकर अपनी पहचान और गौरव को बनाये रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंधी समाज में फिनिक्स पक्षी के समान पुन: उठ खड़े होने की क्षमता है। समाज ने अपनी इसी क्षमता के आधार पर ही अपने लिए नए अवसरों का सृजन किया है। सिंधी समाज के महापुरुषों जैसे राजा दाहिर, संत कंवर राम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कर हमने अपना वादा निभाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के सिंधु भवन में आयोजित प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद श्री शंकर ललवानी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मनवानी, प्रांतीय सिंधी सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक श्री ईश्वर झामनानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

राज्य सरकार सिंधी समाज के अधिकारों के संरक्षण और सिंधी भाषा व संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव तत्पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधी समाज के पास व्यापारिक कुशलता और बिजनेस माइंडसेट होने के साथ-साथ समाज सेवा, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में नवाचार करने की क्षमता है, समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

राज्य सरकार सिंधी समाज के अधिकारों के संरक्षण, सिंधी भाषा व संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव तत्पर है। हमारी सरकार संवाद से समस्याओं के समाधान में विश्वास रखती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के मास्टर प्लान के संबंध में कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के प्रति सजग है, जो भी श्रेष्ठम समाधान होगा वह किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से आरंभ होगा सेवा से संकल्प अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बतौर कुशल प्रशासक 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्म दिवस 17 सितम्बर से प्रदेश में सेवा से संकल्प अभियान आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 50 लाख लोगों की नि:शुल्क रजिस्ट्री करने का कार्य संपूर्ण प्रदेश में हो रहा है। इस प्रक्रिया में स्टाम्प डयूटी राज्य सरकार द्वारा भरी जाएगी। यह राशि लगभग 5 हजार करोड़ रुपए होगी।

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान के अंतर्गत प्रथमत: ग्रामीण आबादी को उनकी सम्पत्ति की रजिस्ट्री कर राजस्व विभाग के माध्यम से दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले चरण में शहरी क्षेत्र के भू-खण्डों की रजिस्ट्रीयां की जाएंगी।

कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह सख्त है। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं लापरवाही और अपराध पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में बालाघाट आज पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। सागर की घटना में आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। सागर शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम को इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी तथा प्रांतीय सिंधी सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक श्री ईश्वर झावनानी ने भी संबोधित किया।

Tags: Chief Minister Dr. Mohan Yadav has said that the vitalityhard work and ability of the Sindhi community to win everyone's heart with their nature is commendable
Previous Post

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग पिछले तीन दशकों से अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर पीयूष गोयल के घर पर की आरती,देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की

Related Posts

by Rakesh Mishra
September 13, 2026
0

"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ....

MP के युवाओं बड़ी सौगात! एक साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी

MP के युवाओं बड़ी सौगात! एक साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी

by Rakesh Mishra
August 19, 2026
0

राज्य के मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फ़ैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी और बताया कि युवाओं...

महाशिवरात्रि पर महादेव और माता पार्वती के विवाह के लिए सज गए शिवालय, धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात, गूंजे जयकारे 

महाशिवरात्रि पर महादेव और माता पार्वती के विवाह के लिए सज गए शिवालय, धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात, गूंजे जयकारे 

by tmmirror_site
February 15, 2026
0

बाबा भोलेनाथ के अभिषेक और पूजन आराधना से मनाई भक्तों ने महाशिवरात्रि साल 2026 में फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष...

परीक्षा की तैयारी पूरी मेहनत और लगन से करें, तनाव बिलकुल भी न लें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परीक्षा की तैयारी पूरी मेहनत और लगन से करें, तनाव बिलकुल भी न लें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

by tmmirror_site
February 9, 2026
0

परीक्षा से डरकर नहीं, डटकर आगे बढ़िए आप देश का भविष्य हैं, अपने कौशल और प्रदर्शन में सुधार करें, खुद...

Next Post
पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर पीयूष गोयल के घर पर की आरती,देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की

पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर पीयूष गोयल के घर पर की आरती,देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta