अभिनेत्री पूनम पांडे अचानक प्रकट हुईं,बोली मैं जिंदा हूं…
इस लिंक पर क्लिक कर सुनें पूनम पांडे का नया वीडियो जिसमें वे बता रहीं हैं कि वे जिंदा हैं आपके सामने live हैं। https://www.instagram.com/reel/C24C_LyIy6m/?igsh=MTdobWNicmF5Y3ZncQ==
मुंबई। अभिनेत्री व मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर ने सभी को अचानक से चौंका दिया था। शुक्रवार 2 फरवरी को खबर आई थी कि पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। हालांकि इस बात पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे,लेकिन अब खुद सामने आकर पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर को झूठा बता दिया है। जिसके बाद सब हैरानी में हैं और उनकी इस सच झूठ की हरकत पर जमकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें इतना ही नहीं पूनम ने खुद अपने निधन की झूठी खबर फैलाई थी।
एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को खबर आई थी कि पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। हालांकि इस बात पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे,लेकिन अब खुद सामने आकर पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर को झूठा बता दिया है। इतना ही नहीं पूनम ने खुद अपने निधन की झूठी खबर फैलाई थी।
पूनम की टीम द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में साफ-साफ लिखा गया था कि पूनम का निधन सर्विकल कैंसर के चलते हुए है। पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर पर सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही हैं कि, मैं जिंदा हूं, मैं सर्विकल कैंसर से नहीं मर सकती,लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं। वहीं कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्विकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है। मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए।
पूनम ने नए वीडियो पर ये कहा
पूनम ने अपने नए वीडियो पर आगे कहा कि, आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो। क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएँ। आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें। परंतु इस तरह से करने पर लोगों का अब पूनम पर गुस्सा भी जाहिर हो रहा है क्योंकि यह तरीका ठीक नहीं है।


















Discussion about this post