तबीयत खराब होने के कारण वह तीन दिन से बीएचयू में थे भर्ती
डिजीटल डेस्क/द मिरर।देश के योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा का 128 साल की उम्र में शनिवार की रात वाराणसी में निधन हो गया है। बीएचयू अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक योग गुरु ने रात 8.30 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
तबीयत खराब होने के कारण वह तीन दिन से बीएचयू में भर्ती थे। वहीं निधन के बाद देर रात उनका शव दुर्गाकुंड स्थित आश्रम पर लाया गया।
आश्रम पर शिष्यों ने बताया कि शिवानंद बाबा का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर आज (रविवार) किया जाएगा। बता दें कि योग गुरू पद्मश्री शिवानंद बाबा को 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बाबा दुर्गाकुंड के कबीर नगर में रहते थे।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने झुककर किया था प्रणाम
21 मार्च 2022 को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शिवानंद बाबा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस दौरान सफेद धोती-कुर्ता पहने 125 साल के शिवानंद बाबा आए और उन्होंने पीएम मोदी को प्रणाम किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने भी अपनी कुर्सी से खड़े होकर शिवानंद बाबा को हाथ जोड़कर झुककर प्रणाम किया.इसके बाद शिवानंद बाबा ने तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगे झुककर नमस्कार किया। जिसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें अपने हाथों से उठाया। उसके बाद पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।




















Discussion about this post