– इजरायल और ईरान के बीच बने युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात
– 2 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि आपात स्थिति में दूतावास में मदद के लिए संपर्क कर सकें
डिजिटल डेस्क न्यूज़। इजरायल और ईरान के बीच बने युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात के बीच भारत ने अपने भारतीय मूल के नागरिकों के लिए उनकी सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी की है। खबर आ रही है कि भारतीय दूतावास ने ईरान और इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 2 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि आपात स्थिति में दूतावास में मदद के लिए संपर्क किया जा सके।
दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि ईरान और इजरायल में तनाव का माहौल है। ईरान में बने भारतीय दूतावास की और से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखकर भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी गई।
एडवाइजरी में कहा गया है कि दोनों देशों में रहने वाले भारतीय अपने घरों के अंदर रहें। इमरजेंसी होने पर ही सफर करें, अन्यथा सफर से परहेज करें। किसी भी तरह की आगामी सूचना या आदेश के लिए भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें। इमरजेंसी की स्थिति में मोबाइल नंबर 91281-09115 और 91281-09109 पर संपर्क करें। एडवाइजरी में भारतीयों को दूतावास की लोकल ऑथोरिटी के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।
बीते दो दिन से दोनों देश एक दूसरे पर हमलावर
बता दें ईरान और इजरायल के बीच जंग चल रही है। 2 दिन से दोनों देश एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। इजरायल ने पहले ईरान में एयर स्ट्राइक की। 13 जून दिन गुरुवार को अल सुबह 200 फाइटर जेट्स के साथ ईरान में एयर स्ट्राइक की। तेहरान में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। इसके बाद देर रात तक ईरान में परमाणु ठिकानों पर हमले किए।




















Discussion about this post