सरकार ने कहा कि वह इस बयान का संज्ञान ले चुकी है और इसके असर का अध्ययन कर रही है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/दुनियां।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले कुछ सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ (शुल्क) लगाने की घोषणा पर भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी। सरकार ने कहा कि वह इस बयान का संज्ञान ले चुकी है और इसके असर का अध्ययन कर रही है। सरकार ने आगे बताया कि पिछले कुछ महीनों से भारत और अमेरिका के बीच एक निष्पक्ष, संतुलित और दोनों देशों के लिए लाभदायक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। भारत इस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकार ने यह भी कहा कि वह किसानों, छोटे व्यापारियों (MSME), और उद्यमियों के हितों की रक्षा और प्रोत्साहन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसलिए, राष्ट्रीय हित को सुरक्षित रखने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। ठीक वैसे ही जैसे उसने हाल ही में यूके के साथ हुए व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (Comprehensive Economic and Trade Agreement) में किया. बयान में कहा गया है, ‘भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. हम इस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं। सरकार अपने किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई के कल्याण की रक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च महत्व देती है। सरकार अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी, जैसा कि ब्रिटेन के साथ हुए नवीनतम व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते सहित अन्य व्यापार समझौतों के मामले में किया गया है।
ट्रंप ने भारत को रूसी तेल और सैन्य हथियार खरीदने पर 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माना देना होगा। यह कदम अधिकारियों द्वारा यह घोषणा किए जाने के ठीक एक दिन बाद आया है कि एक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की वार्ता के लिए 25 अगस्त को नई दिल्ली का दौरा करेगा। ट्रंप की इस अचानक घोषणा को एक उच्च-दांव वाली दबाव रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।




















Discussion about this post