डिजिटल डेस्क न्यूज़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने जंतर मंतर तक मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने जंतर-मंतर से करीब 100 मीटर पहले ही सभी विपक्षी नेताओं को रोक दिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। बाद में राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने बुधवार को इंडिया ब्लॉक के सभी सांसदों के लिए लंच रखा था। इस दौरान ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। लंच के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी पार्टियों के नेता बस से जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने जंतर-मंतर से पहले ही राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान कई बार झड़प जैसी स्थिति भी बनी। जब पुलिस ने प्रियंका गांधी को हटाने की कोशिश की तो वे अन्य महिला नेताओं के साथ सड़क पर लेट गईं। राहुल ने भी हटने से इनकार कर दिया।




















Discussion about this post