दूसरी मंजिल पर फंसे 2-3 लोग, छत के रास्ते निकले
आग की चपेट में आसपास की करीब पांच दुकानें आ गईं।
—————————————————————————————————————–
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर बालाजी छोले-भटूरे की दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आसपास की करीब पांच दुकानें आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया। वहीं आग की सूचना मिलते ही नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन, महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
व्यापारियों ने बताया कि जब आग ऊपर दूसरी मंजिल तक पहुंची, तब वहां करीब 2 से 3 लोग मौजूद थे। आग तेजी से फैलने के कारण उन्हें नीचे उतरने का मौका नहीं मिला। इसके बाद सभी लोग दूसरी छत पर पहुंचे और पाइप के सहारे नीचे उतरे। इस दौरान एक व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी बात कही जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने कई लोगों को छत और पाइप के रास्ते नीचे उतरते हुए देखा।




















Discussion about this post