सूचना मिलते ही दमकल की 15 से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक 8 बसों में आग लगने से ISBT बस स्टैंड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
डिजीटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड ISBT में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में वर्मा ट्रैवल्स की 8 बसों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक 8 बसों में आग लगने से ISBT बस स्टैंड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की 15 से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करा दिया था।
आसपास खड़ी बसों भी इसकी जद में आईं
जानकारी के अनुसार, आग तेज से फैली और आसपास खड़ी बसों को भी अपनी जद में ले लिया। मौके पर आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन के तत्परता दिखाते हुए आसपास के इलाके को खाली करा दिया है और एक सुरक्षा घेरा भी बनाया है। बसों में लगी आग के कारण आसमान में उठे धुएं के काले गुबार कई मीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं। आग कैसे लगी और जनहानि हुई या नहीं, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं।
खाली खड़ी बसों में लगी आग,सभी बुकिंग रद्द
ISBT बस स्टैंड पर खड़ी जिन बसों में आग लगी वह खाली खड़ी हुईं थी। ये बसें बालाघाट, सिवनी, इंदौर समेत अन्य रूटों पर जाने वाली थीं। हादसे के बाद इनकी सभी बुकिंग रद्द कर दी गई है।राहत की बात ये हैं कि घटना के समय कोई भी यात्री या बस कर्मी बस में मौजूद नहीं था। जहां बसों में आग लगी, उस जगह पास ही आयल टैंकर भी खड़े थे।
वर्मा ट्रेवल्स की कुल 8 बसें जलकर खाक
जानकारी मिली है कि वर्मा ट्रेवल्स मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि इस घटना में वर्मा ट्रेवल्स की कुल 8 बसे जलकर खाक हो गईं। इस घटना से 4 से 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उनके अनुसार, पहले दो से तीन बसों में आग भड़की थी, जिसके बाद आग तेजी से फैली और आसपास खड़़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही 15 से 20 मिनट के भीतर दमकल विभाग की 15 से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।



















Discussion about this post