• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
bhopal news photo devlop by canva saanketik pic

MP NEWS : भोपाल स्थित ISBT में अचानक 8 बसों में आग लगने से अफरा-तफरी

October 25, 2026 - Updated on October 26, 2026
photo by j video abalpur pro

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन: लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई

October 25, 2026
PHOTO BY -JABALPUR RSS NEWS MAHAKOUSHAL PRANT

आज युवाओं को मार्गदर्शन देंगे मोहन भागवत,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महाकौशल प्रांत के युवा स्वयंसेवकों का पथ संचलन संपन्न

October 25, 2026
photo by- jabalpur congress

भोपाल के बाद अब जबलपुर नगर निगम में भी घोटालेबाजी स्वर, कांग्रेस पार्षद दल ने सवाल उठाए

October 25, 2026
CONGRESS LEADER SONIA GANDHI File Foto: AICC

सोनिया गांधी ने ली सोशल मीडिया की दुनिया में एंट्री,पहली रील में अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की झलक दिखाई

October 24, 2026
MP Congress meeting Jitu Patwari sambhag meeting Bhopal - Photo: MP Congress Facebook

MP में वापसी के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी, पटवारी ने ली समीक्षा बैठक

October 24, 2026
भोपाल में गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से ट्रक करीब 20 फीट नीचे गिरा

भोपाल में गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से ट्रक करीब 20 फीट नीचे गिरा

October 23, 2026
Amitabh Bachchan - File Photo: Wikimedia Commons

महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मुंबई पुलिस अलर्ट

October 23, 2026 - Updated on October 24, 2026
photo pib amit shah

 मैं कहता हूं 30 साल बीजेपी सत्ता में रहेगी, हर 6 महीने में मुझे विदेश नहीं जाना पड़ता, राहुल गांधी को शाह का जवाब

October 23, 2026
पूर्व IAS अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को तेज किया, सीएम ने दिए निर्देश SIT करेगी जांच

पूर्व IAS अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को तेज किया, सीएम ने दिए निर्देश SIT करेगी जांच

October 22, 2026 - Updated on October 23, 2026
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन किया, कहा- भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन किया, कहा- भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

October 20, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा-भाव भी जरूरी,इंदौर पुलिस को 51 हाईटेक बाइक सौंपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा-भाव भी जरूरी,इंदौर पुलिस को 51 हाईटेक बाइक सौंपी

October 20, 2026
पंजाबी हिंदू एसोसिएशन ने जबलपुर में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया

पंजाबी हिंदू एसोसिएशन ने जबलपुर में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया

October 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 26, 2026
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

MP NEWS : भोपाल स्थित ISBT में अचानक 8 बसों में आग लगने से अफरा-तफरी

tmmirror.com by tmmirror.com
October 25, 2026 - Updated on October 26, 2026
in Featured, State
Reading Time: 1 min read
A A
0
bhopal news photo devlop by canva saanketik pic
FacebookTwitter

सूचना मिलते ही दमकल की 15 से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक 8 बसों में आग लगने से ISBT बस स्टैंड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डिजीटल डेस्क न्यूज़/भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड ISBT में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में वर्मा ट्रैवल्स की 8 बसों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक 8 बसों में आग लगने से ISBT बस स्टैंड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की 15 से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करा दिया था।

आसपास खड़ी बसों भी इसकी जद में आईं
जानकारी के अनुसार, आग तेज से फैली और आसपास खड़ी बसों को भी अपनी जद में ले लिया। मौके पर आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन के तत्परता दिखाते हुए आसपास के इलाके को खाली करा दिया है और एक सुरक्षा घेरा भी बनाया है। बसों में लगी आग के कारण आसमान में उठे धुएं के काले गुबार कई मीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं। आग कैसे लगी और जनहानि हुई या नहीं, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं।

खाली खड़ी बसों में लगी आग,सभी बुकिंग रद्द 
ISBT बस स्टैंड पर खड़ी जिन बसों में आग लगी वह खाली खड़ी हुईं थी। ये बसें बालाघाट, सिवनी, इंदौर समेत अन्य रूटों पर जाने वाली थीं। हादसे के बाद इनकी सभी बुकिंग रद्द कर दी गई है।राहत की बात ये हैं कि घटना के समय कोई भी यात्री या बस कर्मी बस में मौजूद नहीं था। जहां बसों में आग लगी, उस जगह पास ही आयल टैंकर भी खड़े थे।

वर्मा ट्रेवल्स की कुल 8 बसें जलकर खाक
जानकारी मिली है कि वर्मा ट्रेवल्स मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि इस घटना में वर्मा ट्रेवल्स की कुल 8 बसे जलकर खाक हो गईं। इस घटना से 4 से 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उनके अनुसार, पहले दो से तीन बसों में आग भड़की थी, जिसके बाद आग तेजी से फैली और आसपास खड़़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही 15 से 20 मिनट के भीतर दमकल विभाग की 15 से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

Previous Post

सोनिया गांधी ने ली सोशल मीडिया की दुनिया में एंट्री,पहली रील में अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की झलक दिखाई

Next Post

भोपाल के बाद अब जबलपुर नगर निगम में भी घोटालेबाजी स्वर, कांग्रेस पार्षद दल ने सवाल उठाए

Related Posts

photo by j video abalpur pro

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन: लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई

by tmmirror.com
October 25, 2026
0

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने अपने कड़क अंदाज में उजागर किया कि कैसे नगरीय निकायों में जनता के टैक्स...

PHOTO BY -JABALPUR RSS NEWS MAHAKOUSHAL PRANT

आज युवाओं को मार्गदर्शन देंगे मोहन भागवत,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महाकौशल प्रांत के युवा स्वयंसेवकों का पथ संचलन संपन्न

by tmmirror.com
October 25, 2026
0

पथ संचलन में 34 जिलों से आए 3,185 स्वयंसेवकों ने शामिल होकर अनुशासन, एकरूपता और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।...

photo by- jabalpur congress

भोपाल के बाद अब जबलपुर नगर निगम में भी घोटालेबाजी स्वर, कांग्रेस पार्षद दल ने सवाल उठाए

by tmmirror.com
October 25, 2026
0

जबलपुर नगर निगम में भी हुए गड़बड़झाला को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने आवाज बुलंद की है। कांग्रेस पार्षद दल...

CONGRESS LEADER SONIA GANDHI File Foto: AICC

सोनिया गांधी ने ली सोशल मीडिया की दुनिया में एंट्री,पहली रील में अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की झलक दिखाई

by tmmirror.com
October 24, 2026
0

डिजीटल डेस्क न्यूज़/नेशनल डेस्क। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने भी देर - सबेर सोशल मीडिया की दुनिया...

Next Post
photo by- jabalpur congress

भोपाल के बाद अब जबलपुर नगर निगम में भी घोटालेबाजी स्वर, कांग्रेस पार्षद दल ने सवाल उठाए

Discussion about this post

Advertisement

tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta