नेशनल डेस्क। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष का विरोध अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। दावा है कि INDIA ब्लॉक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्ष राष्ट्रपति के सामने चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े अपने सवाल और शिकायतें रखना चाहता है।
इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार (7 अक्टूबर) को दोपहर 1 बजे विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग बुलाई है। यह बैठक CEC ज्ञानेश कुमार से मिलने के लिए समय मांगने वाले लेटर पर साइन करने के मकसद से अरेंज की गई है।
यानी विपक्ष अब एक तरफ राष्ट्रपति से मुलाकात की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ सीधे चुनाव आयोग के साथ बैठक की कोशिश भी कर रहा है।
विपक्षी दल की चार मांगें
- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।
- SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को पूरी तरह रद्द किया जाना चाहिए।
- SIR के दौरान जिन भी वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उन्हें दोबारा शामिल किया जाना चाहिए।
- आने वाले सभी चुनावों में EVM की जगह बैलेट पेपर से वोटिंग होनी चाहिए।




















Discussion about this post