– पाकिस्तान का कर्ज अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुँचा
– वित्त वर्ष 2025 में अर्थव्यवस्था 2.7 प्रतिशत बढ़ने की संभावना
– पाक वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 जारी किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़। दुनियाभर के देशों में यदि पड़ोसी और दुश्मन देश पाकिस्तान की बात करें तो, पाकिस्तान कर्ज में डूबा हुआ है।
एक आर्थिक सर्वे के अनुसार पाकिस्तान का कर्ज अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुँच गया है। जिससे उस पर वित्तीय संकट गहरा गया है।
जानकारों की मानें तो वित्त वर्ष 2025 में अर्थव्यवस्था 2.7 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। पाकिस्तान का कुल कर्ज 7600700 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है जो पिछले चार सालों में लगभग दोगुना हो गया है।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था जून 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में 2.7 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है, जबकि पिछले वर्ष के दौरान इसमें 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। सरकार ने शुरू में 3.6 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य रखा था, लेकिन पिछले महीने इसे घटाकर 2.7 प्रतिशत कर दिया।
आइएमएफ को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में वास्तविक जीडीपी 2.6 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2026 में अर्थव्यवस्था 3.6 प्रतिशत बढ़ेगी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार का लक्ष्य 4.2 प्रतिशत जीडीपी है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने सोमवार को अपने देश का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 जारी किया है। आर्थिक रूप से जहां पाकिस्तान की हालत खस्ता है। वहीं कर्ज पर कर्ज लेकर अकड़ कम नहीं हो रही है।




















Discussion about this post