-एलन मस्क ने अब एक नई पारी की शुरूआत करने का संकेत दिया
-एलन मस्क ने सियासी पार्टी शुरू करने की ठान ली
-मस्क के पोल में 56 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया
-बोले, अमेरिका को एक ऐसी नई पार्टी चाहिए जो 80% लोगों की आवाज बने
डिजिटल डेस्क न्यूज़। दुनियाभर में सोशल मीडिया के क्षेत्र में संचार की क्रांति लाने वाले मशहूर कारोबारी और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अब एक नई पारी की शुरूआत करने का संकेत दिया है। खबर है कि मस्क अब सियासत में एंट्री कर रहे हैं। एलन मस्क ने सियासी पार्टी शुरू करने की ठान ली है। ये बात उन्होंने तब कही जब उनका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ खींचतान चल रही है।मस्क ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोल करवाया जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिका को एक नई सियासी पार्टी की जरूरत है।
इस पोल में 56 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और 80.4% ने कहा कि हां, नई पार्टी चाहिए। मस्क ने नतीजे शेयर करते हुए लिखा, “लोगों ने अपनी राय दे दी है। अमेरिका को एक ऐसी नई पार्टी चाहिए जो 80% लोगों की आवाज बने। खबर यह भी है कि एलन मस्क ने “द अमेरिका पार्टी” के नाम से अपनी पार्टी का ऐलान भी कर दिया है। उधर अमेरिकन राजनीतिक दलों में एलन मस्क के इस सियासी दांव से खलबली मच गई है। हर तरफ मस्क के सियासत में एंट्री को लेकर ही चर्चा हो रही है।




















Discussion about this post