• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
आज सावन का अंतिम सोमवार है, भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि प्रदेश के सभी किसानों के घर-भण्ड़ार अन्न से भरे रहें : मुख्यमंत्री

आज सावन का अंतिम सोमवार है, भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि प्रदेश के सभी किसानों के घर-भण्ड़ार अन्न से भरे रहें : मुख्यमंत्री

August 24, 2026 - Updated on August 26, 2026
भोपाल में गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से ट्रक करीब 20 फीट नीचे गिरा

भोपाल में गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से ट्रक करीब 20 फीट नीचे गिरा

October 23, 2026
photo pib amit shah

 मैं कहता हूं 30 साल बीजेपी सत्ता में रहेगी, हर 6 महीने में मुझे विदेश नहीं जाना पड़ता, राहुल गांधी को शाह का जवाब

October 23, 2026
पूर्व IAS अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को तेज किया, सीएम ने दिए निर्देश SIT करेगी जांच

पूर्व IAS अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को तेज किया, सीएम ने दिए निर्देश SIT करेगी जांच

October 22, 2026 - Updated on October 23, 2026
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन किया, कहा- भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन किया, कहा- भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

October 20, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा-भाव भी जरूरी,इंदौर पुलिस को 51 हाईटेक बाइक सौंपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा-भाव भी जरूरी,इंदौर पुलिस को 51 हाईटेक बाइक सौंपी

October 20, 2026
पंजाबी हिंदू एसोसिएशन ने जबलपुर में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया

पंजाबी हिंदू एसोसिएशन ने जबलपुर में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया

October 20, 2026
ग्वालियर हादसा : मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंदिर के समीप घायलों से मुलाकात करने पहुंचे,ढाँढस बँधाया

ग्वालियर हादसा : मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंदिर के समीप घायलों से मुलाकात करने पहुंचे,ढाँढस बँधाया

October 19, 2026 - Updated on October 20, 2026
जबलपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से एक करोड रुपए की सहायता राशि दिलाने के नाम पर साइबर ठगी

जबलपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से एक करोड रुपए की सहायता राशि दिलाने के नाम पर साइबर ठगी

October 19, 2026
Tiger Shroff Firing News : जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, ड्राइवर घायल,बिश्नोई गैंग के दावे की जांच

Tiger Shroff Firing News : जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, ड्राइवर घायल,बिश्नोई गैंग के दावे की जांच

October 19, 2026
विचार – अभिव्यक्ति : कचहरियों में घूमता भ्रष्टाचार का कायदा: मेरी पहली RTI और दम घोटती व्यवस्था

विचार – अभिव्यक्ति : कचहरियों में घूमता भ्रष्टाचार का कायदा: मेरी पहली RTI और दम घोटती व्यवस्था

October 18, 2026
MP NEWS : ग्वालियर में देर रात भीषण हादसा, प्रशासन ने मौके पर पहुंच संभाला मोर्चा,सीएम ने जताया दुख

MP NEWS : ग्वालियर में देर रात भीषण हादसा, प्रशासन ने मौके पर पहुंच संभाला मोर्चा,सीएम ने जताया दुख

October 18, 2026
कांग्रेस में नेहा बोरा के तवज्जो से स्टूडेंट विंग NSUI में उपजी नाराजगी !

कांग्रेस में नेहा बोरा के तवज्जो से स्टूडेंट विंग NSUI में उपजी नाराजगी !

October 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 23, 2026
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home State

आज सावन का अंतिम सोमवार है, भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि प्रदेश के सभी किसानों के घर-भण्ड़ार अन्न से भरे रहें : मुख्यमंत्री

tmmirror.com by tmmirror.com
August 24, 2026 - Updated on August 26, 2026
in State
Reading Time: 1 min read
A A
0
आज सावन का अंतिम सोमवार है, भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि प्रदेश के सभी किसानों के घर-भण्ड़ार अन्न से भरे रहें : मुख्यमंत्री
FacebookTwitter

किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
कृषि तकनीक एवं योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी रही किसानों के आकर्षण का केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से दतिया में हुए बलराम कृषि महोत्सव में की सहभागिता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता किसानों की भलाई के लिये इनके खेत-खलिहानों और घर आंगन में समृद्धि लाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। किसानों का कल्याण कर सुविधा सम्पन्न बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए मिशन मोड में काम कर रहे है। बलराम कृषि महोत्सव इसी दिशा में किया जा रहा सरकार का एक सार्थक प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से दतिया जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कान्फ्रेसिंग से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सावन का अंतिम सोमवार है। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि प्रदेश के सभी किसानों के घर-भण्ड़ार अन्न से भरे रहें, बाबा महाकाल सभी का कल्याण करे एवं सभी के घरों में समृद्धि की सौगात दें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दतिया जिला 2 वस्तुओं के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। पहला पीतांबरा माई का प्रसाद, जो पूरे देश भर में प्रसिद्ध हैं और दूसरा दतिया का गुड़, जो एक जिला- एक उत्पाद के तहत शामिल है। मध्यप्रदेश के किसान की भी पहचान दूर-दूर तक हो, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर किसानों के हित में अनेक योजनायें संचालित कर रही है। इस वर्ष 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गेंहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ दतिया जिले का किसान भी आने वाले समय में खेती-किसानी के माध्यम से खूब आगे बढ़ेगा। आज धान की पैदावार में 32 क्विंटल से बढ़कर 36 क्विंटल प्रति हैक्टेयर बढोत्तरी हुई है। मूंगफली और गेहूं का रकबा भी बढ़ा है। आने वाले समय में गेहूं और चने की फसल के लिए अब रात के साथ साथ दिन में भी किसानों को बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। अब किसान खाद-बीज की जरूरत के लिए लेने वाले ऋण को जून-जुलाई में जीरो पर्सेंट ब्याज पर जमा कर सकते हैं। पहले यह 31 मार्च तक जमा कराना होता था, किसानों के हित में हमने 31 मार्च तक ऋण राशि को जमा कराने के बंधन समाप्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का समय बदल रहा है। किसान उन्नति कर रहा है। उन्होंने सभी किसानों से कहा कि वे उन्न्त कृषि तकनीक अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं एवं जितना अधिक हो सके स्वावलंबी बनें। बच्चों के शादी, ब्याह पर कम से कर्म खर्च करें। साथ ही अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाए लिखाएं और आगे बढ़ाएं। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिले का कोई भी किसान अपनी खेती की जमीन न बेचे। आने वाले समय में खेती-किसानी का वक्त बदलने वाला है। अब यह एक लाभ का व्यवसाय बनता रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने हेतु कृषि के साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं उद्यानिकी को बढ़ावा दे रही है। आने वाले समय में दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश ऊंचाईयों को छूएगा। डॉ. भीमराव अम्बडेकर कामधेनु योजना अन्तर्गत गौपालन को प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके अन्तर्गत पांच हजार निराश्रित गौवंश रखा जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दतिया जिले ग्राम बड़ेरा निवासी एमएससी (एग्रीकल्चर) की पढ़ाई कर रहे युवा किसान श्री हरिमोहन राजपूत से वीसी से संवाद कर उसकी खेती-किसानी की जानकारी ली। श्री हरिमोहन ने बताया कि उसने गन्ने की फसल ली है, पैदावार अच्छी हुई है। मुख्यमंत्री ने अन्य किसानों से भी संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

उन्नत तकनीक एवं आधुनिक कृषि यंत्र का प्रर्दशन

बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि यंत्रों तथा खेती की नवीन पद्धतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में लगभग 16 स्टॉल लगाए गए, जहां विशेषज्ञों के जरिए किसानों को कृषि क्षेत्र में उपयोगी नवीन तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रदर्शनी में रीपर कम बाइंडर, डीएसआर मशीन, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर, लेजर लैंड लेवलर, सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल, रोटोकल्टीवेटर, रोटावेटर, पावर स्प्रेयर एवं प्लाऊ सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को इन यंत्रों की उपयोगिता, संचालन एवं कृषि कार्यों में इनके प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं आत्मा परियोजना द्वारा भी स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल उत्पादन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा संबंधित विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। किसानों ने विभिन्न कृषि यंत्रों एवं तकनीक का अवलोकन कर जानकारी भी प्राप्त की।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी बलराम कृषि महोत्सव श्री कपिल यार्दे, श्री मेघसिंह गुर्जर, विधायक दतिया श्री घनश्याम सिंह, जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री रामनरेश यादव, श्री प्रशांत ढेंगुला, श्री बृजेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Tags: MP NEWS CM NEWS DR MOHAN YADAV DATIYA BALRAM KRISHI MAHOTSAV
Previous Post

रेवा सेवा समागम ‘नर्मदा संवाद’ का आयोजन 

Next Post

आम जनता की शिकायत हेल्पलाइन तक पहुंचने से पहले ही उनका समाधान कर दिया जाए : CM मोहन यादव 

Related Posts

भोपाल में गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से ट्रक करीब 20 फीट नीचे गिरा

भोपाल में गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से ट्रक करीब 20 फीट नीचे गिरा

by tmmirror.com
October 23, 2026
0

हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती...

पूर्व IAS अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को तेज किया, सीएम ने दिए निर्देश SIT करेगी जांच

पूर्व IAS अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को तेज किया, सीएम ने दिए निर्देश SIT करेगी जांच

by tmmirror.com
October 22, 2026 - Updated on October 23, 2026
0

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने पांच सदस्यीय SIT का गठन किया टीम की कमान उमेश तिवारी को सौंपी गई डिजिटल डेस्क...

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन किया, कहा- भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन किया, कहा- भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

by tmmirror.com
October 20, 2026
0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया अस्त्र-शस्त्रों का पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा-भाव भी जरूरी,इंदौर पुलिस को 51 हाईटेक बाइक सौंपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा-भाव भी जरूरी,इंदौर पुलिस को 51 हाईटेक बाइक सौंपी

by tmmirror.com
October 20, 2026
0

मुख्यमंत्री ने पुलिस के नए ऐप का भी शुभारंभ किया। इस ऐप के जरिए नागरिक अपने नजदीकी पुलिस थाने और...

Next Post
आम जनता की शिकायत हेल्पलाइन तक पहुंचने से पहले ही उनका समाधान कर दिया जाए : CM मोहन यादव 

आम जनता की शिकायत हेल्पलाइन तक पहुंचने से पहले ही उनका समाधान कर दिया जाए : CM मोहन यादव 

Discussion about this post

Advertisement

tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta