हादसे में करीब 13 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। वहीं 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में देर रात भीषण हादसा हो गया। शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया है। जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 13 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। वहीं 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर के बाद कलेक्टर, एसपी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ट्रक में ओवर लोड सामान था,उसने कई लोगों की दुकानों को रौंद दिया।
अनियंत्रित होकर टकराया ट्रक
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच चीनोर की और से मंदिर गेट से गुजरने वाले रास्ते पर एक अनियंत्रित ट्रक अचानक 45 श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर गेट से टकरा गया। रास्ते की चार दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई। वहीं, मंडी की दीवार ढहने से कई श्रद्धालु मलबे में दब गए। ये लोग शीतला माता मंदिर पर दर्शन के लिए पहुंचे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और प्रशासन द्वारा जल्द रेस्क्यू शुरू किया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख प्रकट किया
सहायता राशि का ऐलान सीएम ने कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय अदल सिंह कंसाना और राकेश शुक्ला जी को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं।




















Discussion about this post