• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
ग्वालियर हादसा : मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंदिर के समीप घायलों से मुलाकात करने पहुंचे,ढाँढस बँधाया

ग्वालियर हादसा : मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंदिर के समीप घायलों से मुलाकात करने पहुंचे,ढाँढस बँधाया

October 19, 2026 - Updated on October 20, 2026
CONGRESS LEADER SONIA GANDHI File Foto: AICC

सोनिया गांधी ने ली सोशल मीडिया की दुनिया में एंट्री,पहली रील में अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की झलक दिखाई

October 24, 2026
MP Congress meeting Jitu Patwari sambhag meeting Bhopal - Photo: MP Congress Facebook

MP में वापसी के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी, पटवारी ने ली समीक्षा बैठक

October 24, 2026
भोपाल में गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से ट्रक करीब 20 फीट नीचे गिरा

भोपाल में गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से ट्रक करीब 20 फीट नीचे गिरा

October 23, 2026
Amitabh Bachchan - File Photo: Wikimedia Commons

महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मुंबई पुलिस अलर्ट

October 23, 2026 - Updated on October 24, 2026
photo pib amit shah

 मैं कहता हूं 30 साल बीजेपी सत्ता में रहेगी, हर 6 महीने में मुझे विदेश नहीं जाना पड़ता, राहुल गांधी को शाह का जवाब

October 23, 2026
पूर्व IAS अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को तेज किया, सीएम ने दिए निर्देश SIT करेगी जांच

पूर्व IAS अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को तेज किया, सीएम ने दिए निर्देश SIT करेगी जांच

October 22, 2026 - Updated on October 23, 2026
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन किया, कहा- भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शस्त्र-पूजन किया, कहा- भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

October 20, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा-भाव भी जरूरी,इंदौर पुलिस को 51 हाईटेक बाइक सौंपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा-भाव भी जरूरी,इंदौर पुलिस को 51 हाईटेक बाइक सौंपी

October 20, 2026
पंजाबी हिंदू एसोसिएशन ने जबलपुर में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया

पंजाबी हिंदू एसोसिएशन ने जबलपुर में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया

October 20, 2026
जबलपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से एक करोड रुपए की सहायता राशि दिलाने के नाम पर साइबर ठगी

जबलपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से एक करोड रुपए की सहायता राशि दिलाने के नाम पर साइबर ठगी

October 19, 2026
Tiger Shroff Firing News : जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, ड्राइवर घायल,बिश्नोई गैंग के दावे की जांच

Tiger Shroff Firing News : जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, ड्राइवर घायल,बिश्नोई गैंग के दावे की जांच

October 19, 2026
विचार – अभिव्यक्ति : कचहरियों में घूमता भ्रष्टाचार का कायदा: मेरी पहली RTI और दम घोटती व्यवस्था

विचार – अभिव्यक्ति : कचहरियों में घूमता भ्रष्टाचार का कायदा: मेरी पहली RTI और दम घोटती व्यवस्था

October 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 24, 2026
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Web story

ग्वालियर हादसा : मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंदिर के समीप घायलों से मुलाकात करने पहुंचे,ढाँढस बँधाया

tmmirror.com by tmmirror.com
October 19, 2026 - Updated on October 20, 2026
in Web story
Reading Time: 1 min read
A A
0
ग्वालियर हादसा : मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंदिर के समीप घायलों से मुलाकात करने पहुंचे,ढाँढस बँधाया
FacebookTwitter

गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर एयर एम्बुलेंस की सुविधा कराई जायेगी उपलब्ध
सरकार प्रत्येक घायल मरीज का अच्छे से अच्छा इलाज करायेगी
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी मुख्यमंत्री के साथ पहुँचे ट्रॉमा सेंटर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढाँढस बँधाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पूरी ताकत के साथ आप सबके साथ खड़ी है। सभी घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों को एयर एम्बुलेंस की सुविधा भी सरकार उपलब्ध करायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट तथा सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी ट्रॉमा सेंटर पहुँचे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों से चर्चा कर घायलों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। गंभीर मरीजों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने के साथ उनके उपचार की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि उपचार व्यवस्था पर सतत नजर रखें और मरीजों तथा उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएँ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दु:खद घटना के मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को दो-दो लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना की गहन जाँच के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे, उनके खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर जिले की सातऊ ग्राम पंचायत में स्थित शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में घायल 7 लोगों का जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। इनमें ग्वालियर के हुजरात पुल क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय श्री संजय शर्मा और सिंधियानगर निवासी 19 वर्षीय कल्पना गंभीर अवस्था में भर्ती हैं।

इसके अलावा माधवीनगर खताईपुरा निवासी 20 वर्षीय श्री शुभम राठौर, हजीरा क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय सोनू, ठाठीपुर निवासी 19 वर्षीय श्री अभिषेक जाटव, टेकनपुर निवासी 28 वर्षीय श्री राजबहादुर क्षेत्री तथा श्योपुर जिले के दूजापुर गाँव निवासी सात वर्षीय बालक दिव्यांश का भी उपचार भी ट्रॉमा सेंटर में हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने सभी घायलों और उनके परिजन से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया।

अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, श्री जयप्रकाश राजौरिया एवं श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ट्रॉमा सेंटर पहुँचे थे।

Tags: Inquired about the health of those injured in the accident near Sheetla Mata Templemet the patients and told them to maintain patiencethe government is with them
Previous Post

जबलपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से एक करोड रुपए की सहायता राशि दिलाने के नाम पर साइबर ठगी

Next Post

पंजाबी हिंदू एसोसिएशन ने जबलपुर में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया

Related Posts

सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

by tmmirror.com
September 13, 2026 - Updated on September 14, 2026
0

कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व :...

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग पिछले तीन दशकों से अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग पिछले तीन दशकों से अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

by tmmirror.com
September 13, 2026
0

"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ....

MP के युवाओं बड़ी सौगात! एक साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी

MP के युवाओं बड़ी सौगात! एक साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी

by tmmirror.com
August 19, 2026
0

राज्य के मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फ़ैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी और बताया कि युवाओं...

महाशिवरात्रि पर महादेव और माता पार्वती के विवाह के लिए सज गए शिवालय, धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात, गूंजे जयकारे 

महाशिवरात्रि पर महादेव और माता पार्वती के विवाह के लिए सज गए शिवालय, धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात, गूंजे जयकारे 

by tmmirror_site
February 15, 2026
0

बाबा भोलेनाथ के अभिषेक और पूजन आराधना से मनाई भक्तों ने महाशिवरात्रि साल 2026 में फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष...

Next Post
पंजाबी हिंदू एसोसिएशन ने जबलपुर में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया

पंजाबी हिंदू एसोसिएशन ने जबलपुर में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया

Discussion about this post

Advertisement

tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta