डिजिटल डेस्क। जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाने वाले पूर्व भारतीय नौसैनिकों की रिहाई हो गई है। कतर की जेल से रिहा हुए आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों में से 7 भारतीय सोमवार को वापस अपने वतन लौट आए हैं। जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाने वाले इन पूर्व नौसैनिकों ने रिहाई के लिए पीएम मोदी की खूब प्रशंसा की है। आज तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए।भारत लौटे एक पूर्व नौसैनिक ने कहा कि यदि पीएम मोदी और भारत सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप और निरंतर राजनयिक प्रयास नहीं करती तो उन्हें रिहा नहीं किया गया होता। नई दिल्ली से निरंतर राजनयिक हस्तक्षेप और कानूनी सहायता के बाद उनकी मौत की सजा को जेल की सजा में बदल दिया गया।
NASA और SpaceX अपने अगले मिशन Crew-13 के लिए तैयार,मिशन की लॉन्चिंग 1 अक्टूबर को शेड्यूल
इस बार मिशन को NASA की एस्ट्रोनॉट जेसिका वाटकिंस लीड करेंगे। डिजिटल डेस्क/स्पोर्ट्स न्यूज़। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और SpaceX...




















Discussion about this post