1971 की एक फिल्म का एक ऐसा गाना है, जो लगभग भाई-बहन के प्यार का एंथम बना
डिजिटल डेस्क न्यूज़। रक्षाबंधन पर भाई- बहन के रिश्तों की डोर को और अधिक मजबूत व मीठास को घोलता ये मशहूर गाना यदि सुनाई ना दे तो रक्षाबंधन भी अधूरा माना जाता है।
बॉलीवुड में कई गानें ऐसे हैं, जो दशकों बाद भी अपनी मिठास और भावनाओं से दिल जीतते है, उल्लेखनीय है कि 1971 की एक फिल्म का एक ऐसा गाना है, जो लगभग भाई-बहन के प्यार का एंथम बन चुका है। इस गीत के पीछे छिपा एक किस्सा, ये है कि पर्दे पर देव आनंद साहब और जीनत अमान ने भाई-बहन का रिश्ता निभाया था। खास बात ये कि एक ही किरदार के लिए दो दिग्गज सिंगर्स की आवाज इस्तेमाल हुई थी।
‘फूलों का तारों का सबका कहना है’
यह गाना साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का है। फिल्म में देव आनंद और जीनत अमान ने अहम किरदार निभाए थे। इसी फिल्म का मशहूर गाना ‘फूलों का तारों का सबका कहना है’ आज भी भाई-बहन के रिश्ते पर फिल्माए गए सबसे यादगार गानों में गिना जाता है।
गाने में भाई-बहन के बीच बचपन से लेकर बड़े होने तक के रिश्ते को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है। गाने के बोल भाई और बहन के बीच मौजूद प्यार, अपनेपन और भावनाओं को बखूबी सामने लाते हैं। इस गाने की खासियत सिर्फ इसके बोल या म्यूजिक नहीं था, बल्कि इसकी आवाज भी थी। फिल्म में इस गाने में किरदार को दो बार ये गाना गाना था इसलिए ये तरकीब निकाली गई और एक ही किरदार की आवाज के लिए दो दिग्गज गायकों का इस्तेमाल किया गया।



















Discussion about this post