डिजिटल डेस्क/न्यूज़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अचानक रीवा दौरे पर पहुंचे। बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने रीवा एयरपोर्ट पहुंचते ही अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के संबंधित अधिकारियों को जोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति और प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही सहायता की विस्तृत जानकारी ली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा शहर के गुलाब नगर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए।



















Discussion about this post