जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन कार्यालय जिला पंचायत सभागार में किया गया।
जबलपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् जिला जबलपुर एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में परिषद् की संवाद योजनांतर्गत रेवा सेवा समागम ‘नर्मदा संवाद'(वक्ता उन्मुखीकरण) जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन कार्यालय जिला पंचायत सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ वीरेंद्र व्यास निदेशक प्रशासन म.प्र.जन अभियान परिषद् भोपाल, श्री शिव नारायण पटैल प्रदेश सलाहकार जन अभियान परिषद्, श्री मनोज जोशी क्षेत्र समन्वयक नर्मदा समग्र, श्री घनश्याम रायपुरिया जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् द्वारा माँ नर्मदा एवं भारत माता के तैल चित्र पर पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

डॉ. वीरेंद्र व्यास द्वारा नर्मदा नदी के सदा नीरव, अविरलता के लिए नर्मदा एवं सहायक नदियों का संरक्षण विषय पर मार्गदर्शन के साथ इस हेतु जिला में करणीय कार्य (कब,कैसे,कहां,कौन) विषय पर परिचर्चा करते हुए कार्ययोजना पर संवाद किया गया।
परिषद् के सलाहकार श्री शिव नारायण पटैल द्वारा नदी स्वास्थ्य विषय पर प्रकाश डालते हुए नदियों के संवर्धन हेतु वृक्षारोपण एवं नदी तटीय क्षेत्र में जल व पर्यावरण संरक्षण संवर्धन हेतु किए जा रहे छोटे छोटे प्रयासों को बहुत महत्वपूर्ण बताया, श्री मनोज जोशी क्षेत्र समन्वयक नर्मदा समग्र द्वारा नर्मदा पथ एवं नर्मदा परिक्रमा वासी,नर्मदा जल ग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि विषय पर विस्तार से संवाद कर समस्त प्रतिभागियों से समूह वार चर्चा की गई साथ ही सहायक एवं मुख्य नदियों में नालों को नहीं मिलने देना नदी स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक कार्य बताया।

विषय विशेषज्ञ श्री महेंद्र कौरव द्वारा अपने विषय घाट संस्कृति एवं घाट संरक्षण विषय का प्रतिपादन करते हुए बताया कि नदी से हमारा सीधा संपर्क घाट द्वारा ही होता है यह हमारा आध्यात्मिक केंद्र है लेकिन अब यह प्रदूषण का केन्द्र बनते जा रहे हैं जिन्हें हम सभी मानव जाति को मिलकर स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखना है।
जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया जी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा से परिचित कराया गया एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए मां नर्मदा नदी की निर्मलता स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखने किए जाने वाले कार्यों हेतु जन अभियान परिषद् का इसी प्रकार सदैव साथ देने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक विवेक मिश्रा, विनायक राव बढ़नेरकर, सोनिया सिंह, आचार्य युगल कृष्ण शास्त्री,अध्यक्ष म प्र मराठी साहित्य अकादमी श्री संतोष गोडबोले, दैनिक नर्मदा आरती गौरी घाट के संयोजक श्री ओंकार दुबे, श्री मनीष कुलश्रेष्ठ, वेणु पांडुरंग सेवा न्यास के श्री प्रशांत विष्पुते, जिले के नर्मदा समग्र के कार्यकर्ता गण एवं जिले के नर्मदा तटीय विकासखण्डों से नवांकुर,प्रस्फुटन और नर्मदा सेवा समितियों के कार्यकर्ताओं द्वारा सहभागिता की गई।



















Discussion about this post